Shatavari Benefits for Men
Daily Health Update

Shatavari Benefits for Men in Hindi

by Jayesh Patel on Mar 16, 2023

Shatavari for Men: पुरुषों की इन 6 परेशानियों को दूर कर सकती है शतावरी

Shatavari for Men: शतावरी महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसके साथ ही शतावरी खाने से पुरुषों को भी लाभ मिलता है। पुरुषों के लिए शतावरी के फायदे-

Shatavari Benefits for Men in Hindi: शतावरी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। शतावरी में प्रोटीन, शुगर, मैग्नीशियम, कैल्शियम और आयरन पाया जाता है। इसके अलावा शतावरी में विटामिन्स भी पाए जाते हैं। शतावरी महिलाओं के लिए फायदेमंद होती है। इसके साथ ही शतावरी का सेवन करने से पुरुषों को भी लाभ मिलता है। शतावरी का सेवन करने से पुरुषों का यौन स्वास्थ्य बेहतर होता है। साथ ही शतावरी खाने से पुरुषों का मोटापा कम हो सकता है। शतावरी पुरुषों की प्रजनन क्षमता और स्पर्म काउंट में सुधार कर सकता है। तो चलिए जानते हैं, पुरुषों के लिए शतावरी के फायदे-

पुरुषों के लिए शतावरी के फायदे- Shatavari Benefits for Men in Hindi

1. शारीरिक क्षमता बढ़ाए शतावरी

शतावरी के इस्तेमाल से पुरुषों की शारीरिक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। यह उनके यौन जीवन पर सकारात्मक असर डाल सकता है। रात में सोने से पहले हल्के गुनगुने दूध के साथ शतावरी का सेवन करने से मांसपेशियां मजबूत (shatavari for men) होती हैं। जो शारीरिक कमजोरी को दूर करने में प्रभावी होता है। ऐसे में आप नियमित रूप से शतावरी और दूध का सेवन कर सकते हैं। 

2. स्वप्नदोष करे दूर शतावरी

पुरुषों को स्वप्नदोष की परेशानी से छुटकारा दिलाने में शतावरी लाभकारी हो सकता है। इसके लिए शतावरी का चूर्ण लें। इसमें थोड़ी सी मिश्री मिक्स करके दूध के साथ सेवन करें। इससे स्वप्न दोष की परेशानी से लाभ मिलेगा। इसके अलावा इससे आपकी कई अन्य परेशानी दूर होगी। 

3. बढती उम्र का प्रभाव कम करे शतावरी

शतावरी में एंटीऑक्सीडेंट और ग्लूटाथियोन नामक तत्व होता है, जो बढ़ती उम्र की प्रक्रिया को धीमा करने में आपकी मदद करता है। नियमित रूप से इसके सेवन से पुरुषों में होने वाली झुर्रियों की परेशानी और शारीरिक कमजोरी को दूर करने में प्रभावी होता है। इसके अलावा यह सूर्य की हानिकारण किरणों से भी बचाव करता है। 

4. लो स्पर्म काउंट बढ़ाए शतावरी

लो स्पर्म काउंट की समस्या से जूझ रहे पुरुषों के लिए भी शतावरी लाभकारी हो सकता है। साथ ही इससे इनफर्टिलिटी (shatavari for male fertility) की परेशानी दूर हो सकती है। नियमित रूप से रात में सोने से पहले शतावरी का सेवन करने से यौन शक्ति में वृद्धि होती है। हालांकि, अगर आपका स्पर्म काउंट काफी कम है, तो एक बार एक्सपर्ट से उचित सलाह जरूर लें।

5. कैंसर से बचाए शतावरी

शतावरी का नियमित रूप से सेवन करने से कैंसर जैसी घातक बीमारी को दूर किया जा सकता है। इसमें एंटीकैंसर गुण पाया जाता है, जो शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को विकसित होने से रोकता है। 

6. हैंगओवर कम करे शतावरी

शतावरी के सेवन से हैंगओवर की परेशानी को भी दूर कर सकतें हैं। दरअसल, शतावरी में अमीनो एसिड पाया जाता है, जो शराब के लत कम करता है। खासतौर पर भांग खाने के दौरान होने वाले प्रभाव कम करने में यह लाभकारी होता है। साथ ही हृदय संबंधी परेशानी को दूर कर सकता है।

Best Shatavari Capsule for Men Prakruti Stemino M+