ये 5 लक्षण हो सकते हैं कैल्शियम की कमी का संकेत
News & Updates

ये 5 लक्षण हो सकते हैं कैल्शियम की कमी का संकेत

Symptoms Of Calcium Deficiency In Women

 कैल्शियम शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। महिलाओं में अधिकतर इसकी कमी देखने को मिलती है। कैल्शियम की कमी के कारण भी शरीर में कई बार ज्यादा थकावट का अनुभव हो सकता है। जिस कारण किसी काम में मन नहीं लगता है। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और शरीर का विकास भी ठीक ढ़ंग से नहीं होता है। कई बार बच्चों में भी कैल्शियम की कमी होती है। जिस कारण उनकी हाइट भी ठीक ढ़ंग से नहीं बढ़ पाती है और शारीरिक विकास में भी बाधा आती है। शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए दूध, दही, पनीर और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए। कैल्शियम का सही मात्रा में सेवन करने से महिलाओं की मांसपेशियां मजबूत होने के साथ शरीर की थकावट भी आसानी से दूर होती हैं। कई बार महिलाओं के शरीर में कैल्शिमय की कमी होने पर कई तरह के लक्षण नजर आते हैं लेकिन हम पहचान नहीं पाते। ऐसे में आज हम आपको उन लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं, जो शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण महिलाओं के शरीर में नजर आते हैं।

कमजोर हड्डियां 

शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर महिलाओं की शरीर की हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और कई बार उनमें कट-कट की आवाज भी आ सकती हैं। हड्डियों में कैल्शियम स्टोर होता है जो उन्हें मजबूती देता है और उन्हे हेल्दी रखता है। वहीं कैल्शियम की कमी होने पर शरीर हड्डियों से कैल्शियम सोख लेता है जिससे वे कमजोर हो जाती हैं। जिससे उठने-बैठने में भी परेशानी आती है।

नाखून कमजोर हो सकते हैं

महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर नाखून कमजोर हो सकते हैं और जल्दी-जल्दी टूट भी सकते हैं। कई बार कैल्शियम की कमी के कारण नाखून में ड्राईनेस भी बढ़ सकती हैं और उनका रंग भी बदल सकता है। ये लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

दांतों में दर्द

महिलाओं में शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण दांतों में दर्द की दिक्कत भी हो सकती हैं क्योंकि कैल्शियम सबसे ज्यादा दांतों और हड्डियों में जमा होता है और जब शरीर में कैल्शियम की कमी होती है, तो दांतों में दर्द की शिकायत हो सकती हैं।

मांसपेशियों में ऐंठन

कई बार महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर मांसपेशियों में दर्द का अनुभव हो सकता है क्योंकि हड्डियों में कैल्शियम जमा होता है और जब उसमें कमी आती हैं, तो हड्डियों में दर्द या ऐंठन का अनुभव हो सकता है। कई बार शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने पर भी मांसपेशियों में ऐंठन का अनुभव हो सकता है।

कमजोरी महसूस होना

महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण कमजोरी का अनुभव हो सकता है क्योंकि कैल्शियम कम होने से महिलाएं भूलने लगता है और कई बार उसकी याददाशत भी कमजोर हो जाती है। महिलाओं के शरीर में कैल्शियम कम होने के कारण दिनभर उन्हे थकावट का अनुभव हो सकता है। 

कैल्शियम की कमी होने पर ये लक्षण नजर आते हैं। कैल्शियम की कमी होने पर Buy Prakruti Calcium Advance 

Previous
Weight Loss Diet Tips in Hindi
Next
How To Increase Stamina In Hindi